हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण गोकशी करने वालों का बढ़ा मनोबल: प्रदीप सिन्हा

Wednesday, Aug 02, 2023-03:01 PM (IST)

रांची: झारखंड में बढ़ते गौ हत्या व गौ मांस के व्यापार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में गोकशी और गोमांस के अवैध व्यापार के साथ- साथ अवैध व्यापार करने वालों का भी मनोबल बढ़ गया है।

सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण अवैध व्यापार करने वाले कानून अपने हाथ में लेकर कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजा मामला जामताड़ा को ही देख लिया जाए तो स्पष्ट है कि गोकशी का विरोध करने पर युवक को ही उल्टे पीट दिया गया। हेमंत सरकार में इसी तरह से प्रदेश के जिलों में घटनाएं घट रही है। गो हत्या व गोमांस का अवैध व्यापार करने वालों का विरोध करने पर वे हमला बोल रहे हैं। इन मामलों में सीधे हेमंत सरकार की नीति दिखाई देती है। सरकार और उनके विधायक बहुसंख्यक समाज के आस्था से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी ने जिस प्रकार से माथे पर लगे तिलक को हटाया वह उसी का प्रतीक है।

सिन्हा ने कहा कि आदिवासी सरकार का दंभ भरने वाली हेमंत सरकार तुपुदाना ओपी प्रभारी एसआई संध्या तोपनो की हत्या के आरोपियों को सजा नहीं दिला पायी है। आदिवासी संध्या तोपनो को अवैध गो मांस की व्यापार करने वालों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध व्यापार करने वालों को खुली छूट मिली है। थानों में एंट्री देकर अवैध गोकशी के लिए ले जाने वाली गाड़ियों को पास कराया जाता है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार गो मांस का अवैध व्यापार और गो हत्या पर अविलंब रोक लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static