झारखंड में नए DGP को लेकर मंथन जारी, प्रशांत सिंह या एम.एस भाटिया...किसके नाम पर लगेगी मुहर

Thursday, Nov 06, 2025-10:29 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। हालांकि उनके इस्तीफे से संबंधित आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, प्रशांत सिंह नये डीजीपी हो सकते हैं।

प्रशांत सिंह DGP की रेस में आगे
सूत्रों के मुताबिक नये डीजीपी को लेकर मंथन जारी है। झारखंड के नए डीजीपी की रेस में दो लोगों के नाम का जिक्र है। पहला नाम आईपीएस प्रशांत सिंह, जबकि दूसरा नाम है एम.एस भाटिया का। वर्तमान में प्रशांत सिंह डीजी मुख्यालय के पद पर है, तो एम.एस भाटिया डीजी होमगार्ड। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत सिंह इस रेस में आगे हैं। वह सरकार की पसंद बताए गए हैं।

बता दें कि डीजीपी अनुराग गुप्ता 28 नवंबर 2024 से झारखंड के प्रभारी डीजीपी बने थे। उसके बाद फरवरी 2025 में उन्हें झारखंड का नियमित डीजीपी बनाया गया था। साल 2022 में राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी। प्रोन्नति मिलने के बाद वह डीजी ट्रेनिंग बनाए गए। 26 जुलाई 2024 को राज्य सरकार ने नियमित डीजीपी अजय कुमार सिंह को हटाकर गुप्ता को प्रभारी डीजीपी बनाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के आदेश पर अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद अजय कुमार सिंह को फिर से डीजीपी बनाया गया था। चुनाव परिणाम घोषित होने और नई सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अजय कुमार सिंह को एक बार फिर डीजीपी के पद से हटा दिया गया और अनुराग गुप्ता को डीजीपी का प्रभार दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static