CM हेमंत से मिले निदेशक डॉ अभिजीत, संस्थान के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

Tuesday, Sep 17, 2024-01:55 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं डॉ निर्मल कुमार, कंसल्टेंट ने मुलाकात की।

PunjabKesari

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 20 सितंबर- 2024 को आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही है। 19 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू रांची पहुंचेंगी और अगले दिन यानी 20 सितंबर को भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान(IINRG), नामकुम के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। IINRG कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

PunjabKesari

बता दें कि IINRG की स्थापना 20 सितंबर 1924 को हुई थी। इस साल संस्थान अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है जिसके लिए राष्ट्रपति को बुलावा भेजा गया है। लाह अनुसंधान संस्थान भारत का नेतृत्व करता है और लाह के उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात में इसकी अहम भूमिका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static