दीपक प्रकाश बोले- झारखंड के युवाओं की आवाज बने भाजयुमो

1/19/2021 11:40:41 AM

 

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने युवाओं को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश के युवाओं की आवाज बनेगा।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने सोमवार को भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की पहली परिचात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड युवा राज्य है और युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने। उन्होंने कहा कि जिनको जो नया दायित्व मिला है उन्हें उनका दायित्व बोध होना आवश्यक है।

भाजपा सांसद ने युवाओं को केंद्र में रखकर नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से शुरू किए विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक पहल शुरू की है। नई शिक्षा नीति, स्टाटर्अप इंडिया, मेक इन इंडिया ने युवाओं के लिए नए अवसर खड़े किए हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच कर केन्द्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलवाने का काम करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static