गढ़वाः बांध में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा, युवकों में 4 की दर्दनाक मौत

10/15/2021 3:42:11 PM

 

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले के एक बांध में मछली पकड़ने के दौरान हुए एक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बंशीधर नगर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि नयाखाड़ गांव के रहने वाले चार युवक बभनी खाड़ बांध के आपूर्ति पाइप में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वहीं ये चारों युवक, पांच अन्य युवकों के साथ बृहस्पतिवार रात बांध में मछली पकड़ने गए थे। पुलिस ने बताया कि बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) तथा नागेंद्र उरांव (22) मछली पकड़ने के जाल लेकर 50 फुट लंबे आपूर्ति पाइप में घुस गए थे। जब ये चारों काफी देर बाद भी पाइप से बाहर नहीं आए, तब अन्य युवकों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।

बता दें कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नजदीक के अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static