सोते-सोते मौत आई: घर में घुसे जहरीले सांप ने छीनी महिला की सांसें, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
Thursday, Aug 21, 2025-06:41 PM (IST)

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत खेचगड़ी गांव के खालर बस्ती में बीती रात सर्पदंश के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम बेहरी देवी (45) और पति दासों किस्कू बताया जा रहा हैं।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतिका बेहरी देवी अपने बिस्तर में सोई थी। इसी दौरान किसी सांप ने काट लिया। उसे हल्का दर्द जरूर हुआ, लेकिन उस समय महिला किसी को कुछ नहीं बोली परंतु जैसे-जैसे विष का असर शरीर में बढ़ने लगा। महिला व्याकुल होने लगी। परिजनों द्वारा स्थानीय तौर पर इलाज शुरू किया परंतु हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तत्पश्चात सुबह महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत से उनके परिजन शोकाकुल हैं तो उनके बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए गिरिडीह पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।