मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

7/12/2020 12:00:31 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मियों की शनिवार को कोविड-19 की जांच की गई थी। इसके बाद रविवार यानी आज सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना वायरस संक्रमण जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों के नमूने आज मुख्यमंत्री आवास पर चिकित्सकों के दल ने एकत्रित किया था। मुख्यमंत्री के साथ आज जिन अन्य प्रमुख लोगों के नमूने जांच हेतु लिए गए थे उनमें मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू, वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, विमल घोष, सरला मूर्मू, अखिलेश कुमार, पंकज मिश्रा, अशोक कुमार सिन्हा, उदय शंकर, जय प्रसाद, श्याम किशोर एवं संजीव कुमार शामिल थे और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हाल ही में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो के संपर्क में आए थे। उन दोनों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद मुख्यमंत्री खुद एहतियातन दो दिन पूर्व गृह पृथकवास में चले गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static