प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, सुंदर यादव ने ददई की दावेदारी का किया विरोध

3/8/2024 4:09:29 PM

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सीट पर बीजेपी अथवा कांग्रेस में से किसी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा के दावेदार दिल्ली में जमे हैं। वहीं कांग्रेस में आज आयोजित बैठक में जमकर हो-हल्ला और अनुशासन हिनता दिखी और प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी का अनुशासन तार-तार होता रहा।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अब्दुल गनी मीर धनबाद के कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। संभावित दावेदारों को भी तलब किया गया था, जहां कांग्रेस नेता सुंदर यादव ने अपनी उपेक्षा होते देख हंगामा करते हुए बाहर निकल गए। बैठक के दौरान अपने प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ता बाहर से नारेबाजी करते रहें। सुंदर यादव ने पूर्व सांसद ददई दुबे की दावेदारी का पुरजोर तरीके से विरोध किया और यादवों की अनदेखी का आरोप पार्टी के पदाधिकारी पर लगाया।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी ने बताया कि बैठक की गई है। सभी बिंदुओं पर समीक्षा की जा रही है। कांग्रेस का एक ही मंत्र है गठबंधन के साथ मिलकर झारखंड में सीटों पर विजय प्राप्त करना। हालांकि उन्होंने बोकारो और धनबाद में लोकल प्रत्याशी देने की बात कही। साथ ही युवाओं को भी मौका देने की बात कही, लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अब तक नहीं हो सकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static