कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च, पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

9/29/2020 12:10:02 PM

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने संसद में पारित कृषि बिल के खिलाफ सोमवार को राजभवन मार्च किया। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन मार्च किया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डा रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम के नेतृत्व में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च किया। बाद में पार्टी नेताओं के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
किसान बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का राजभवन मार्च, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन  - City Post Live

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत कहा कि जिस जमींदारी प्रथा को कांग्रेस ने 70 साल पहले खत्म किया, उसी जमींदारी प्रथा को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वापस थोपने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ी है और जब तक इस काले कानून को वापस नहीं ले लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static