द्रौपदी मुर्मू पर बयान देकर आदिवासी समुदाय का कांग्रेस नेता ने किया अपमान: समीर उरांव

7/14/2022 2:33:32 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस को यह नही पच रहा है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने। उरांव ने आज यहां कहा कि कांग्रेसी नेता ने आदिवासी समाज के आस्था, विश्वास, संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ एक महिला भावना को भी अपमानित किया है, इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए की उम्मीदवार बनाई गईं द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अजय कुमार के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया जिसमें अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू‘देश की एक शैतानी विचारधारा'का प्रतिनिधत्व करती हैं।' साथ ही अजय कुमार ने आगे कहा था कि उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जब एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है।तब कांग्रेस के नेता को यह पच नही रहा है कि एक आदिवासी देश की राष्ट्रपति बने।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई बार अवसर प्राप्त हुआ पर कभी किसी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति नही बनाया। आज पूरे देश के आदिवासी समाज के बीच खुशी एवं हर्ष का माहौल है, कि जिस समाज को विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनकी क्षमता को कमतर आंका है उसे एनडीए ने राष्ट्रपति पद से सुशोभित करने जा रही है। यह आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। उरांव ने कहा कि जो काम कांग्रेस नही कर सकी वो भाजपा नेकर दिखाया। कांग्रेस नेता का बयान आदिवासी विरोधी का चरित्र को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अजय कुमार के बयान पर पूरी कांग्रेस को देश के आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static