CM ने लोगों को दी 'करमा पर्व' की शुभकामनाएं, कहा- हमारी संस्कृति की धरोहर है प्रकृति पूजा

8/29/2020 4:24:58 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने करमा पर्व की झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति महापर्व करमा पूजा हमारे संस्कृति की धरोहर है।

मुख्यमंत्री हेमंत ने ट्वीट कर कहा कि यह प्रकृति के साथ समाज के समरूपता का परिचायक भी है। प्रकृति के प्रति लोगों का प्रेम और समर्पण ही यहाँ चलने को नृत्य बन देता है, और बोलने को संगीत। उन्होंने कहा कि करमा पूजा के इस महापर्व पर सभी को मेरी ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं एवं जोहार।
 

बता दें कि करम महापर्व के शुभ अवसर पर हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, साथ ही उन्हें पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static