CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों की उन्नति की कामना की

7/5/2024 2:13:21 PM

रांची: गत गुरुवार को हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम के रूप में तीसरी बार शपथ ली। हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम के रुप में पदभार ग्रहण करने के बाद आज शुक्रवार को मां बगलामुखी मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ महात्मा गांधी मार्ग रांची स्थित मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेक कर मां का आर्शीवाद लिया।

मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की एवं समस्त राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। बता दें कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम के रुप में शपथ लेने के बाद गुरुवार रात को भी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंदिरों में पूजा की थी। दोनों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास परिसर में स्थित मंदिर में भगवान शिव और बजरंगबली की पूरे विधि–विधान के साथ पूजा अर्चना की।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने धन शोधन के एक मामले में जमानत मिलने के एक सप्ताह बाद गुरुवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का स्थान लिया, जिन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग पांच महीने के संक्षिप्त कार्यकाल के बाद बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने यहां राजभवन में हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static