CM हेमंत ने स्वर्ण पदक विजेता विमला मुंडा की मदद का दिया निर्देश, जानिए वजह

10/19/2020 1:21:10 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कराटे में स्वर्ण पद विजेता विमला मुंडा की खराब आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लिया है।

सोरेन ने रांची के उपायुक्त को अविलंब मामले में संज्ञान लेने एवं खेल सचिव से समन्वय स्थापित कर विमला मुंडा को हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्यवासियों को बताया कि आगामी खेल नीति के क्रियान्वित होने पर खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रांची निवासी विमला मुंडा ने कराटे में कई मेडल और सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं। विमला राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं लेकिन प्रतिभा की धनी खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बड़ी मुश्किल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static