पाकुड़ः महिला दिवस पर नृशंसता की पराकाष्ठा, महिला का 6 टुकड़ों में बंटा शव बरामद

3/9/2021 12:04:30 PM

 

पाकुड़ः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड के पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से एक नृशंस घटना सामने आई। इस थानाक्षेत्र के पचुवाड़ा रांगाटोला के पास बांसलोई नदी से पुलिस ने सोमवार को एक महिला का 6 टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया, जिसकी पहचान भाटीकांदर गांव की 45 वर्षीय सोना मरांडी के तौर पर की गई है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने नदी में एक कटा हुआ पैर देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस टीम पहुंची और उसने बाकी अंगों की तलाश में आसपास में खुदाई शुरू की। लगभग 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद नदी में लगभग 4 फीट नीचे से हाथ, पैर, सिर एवं धड़ के टुकड़े मिले।

मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में भाटीकांदर गांव के मनोज हांसदा को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उसने कुछ दिनों पूर्व अपनी मां की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी। उसने लाश के अंगों को देख कर उसकी शिनाख्त अपनी मां सोना मरांडी के तौर पर की। उसने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया था कि गत 24 फरवरी की रात उसकी मां भोजन करने के बाद सो गई। लेकिन सुबह उठने के बाद वह नजर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने 3 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बता दें कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने मामले के अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static