झारखंड में PLFI के 2 गुटों में खूनी लड़ाई, मारे गए 2 नक्सली; पुलिस ने हथियारों के साथ शव किए बरामद
Tuesday, Mar 04, 2025-02:23 PM (IST)

Jharkhand Naxal: झारखंड में गुटीय झगड़े में दो नक्सली कथित तौर पर मारे गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के सदस्य थे और यह घटना पश्चिमी सिंहभूम तथा खूंटी जिले की सीमा पर स्थित बंदगांव थाना क्षेत्र में हुई। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि यह विवाद इसलिए हुआ क्योंकि ये नक्सली पीएलएफआई से अलग होकर अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने हथियारों के साथ शव किए बरामद
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि ऐसा संदेह है कि यह घटना रविवार रात को घटी और पुलिस ने सोमवार को शव बरामद किये। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सली पहले जेल जा चुके थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।