मोदी सरकार के 8 साल ''सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण'' कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

5/30/2022 11:21:31 AM

 

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष 'सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण' कार्यक्रम कल 30 मई से आरंभ होकर 15 जून तक चलेगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में आज बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक बनाए गए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा को अभियान प्रदेश संयोजक एवं बबलू भगत, जेलेन्द्र कुमार एवं अशोक बड़ाईक को सह संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गणेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कल 30 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

मिश्रा ने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला से देश भर के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा कि पाटर्ी द्वारा प्रदेश भर के मंडल स्तर पर कार्यकर्ता एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव सम्बोधन को सुनेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static