हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ BJP की 2 दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

1/25/2023 9:17:13 AM

 

रांचीः हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ भाजपा की देवघर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न हो गया।

PunjabKesari

समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी कार्यसमिति सदस्यों की उपस्थिति के लिए सभी को साधुवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत ही भाजपा हर कार्यक्रम को सफल बनाती है। 8 महीने पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाया, उनके स्वागत में 13 किमी. तक कार्यकर्ता डटे रहे तथा विशाल जनसभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और प्रयास से राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में चुनकर आए और राज्य में गांव की सरकार बनाने में सफलता पाया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को लक्ष्य देते हुए कहा कि 14 महीने बचे है और हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम राज्य के सभी 14 लोकसभा सीट को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौगात दें और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाए। |

प्रकाश ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से भारत की ओर कोई टेढ़ी आंख नही कर पाता है। जब जब पार्टी कमजोर होती है तब तब भारत कमजोर होता है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते गए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति अगर कोई दल दिला सकती है तो है भाजपा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि राज्य के गरीबो तक अंत्योदय की योजना को पहुंचाए। लोगों को जहां कहीं भी कोई समस्या हो, वहां पर भाजपा के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ी है, हम देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं। अत: आप सभी पार्टी के लिए समय जरूर दे, प्रवास के कार्यक्रम को जरूर सफल बनाएं तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी योगदान जरूर दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static