Jharkhand News: अपराधियों की गोली से घायल BJP नेता राजेंद्र साहू की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल
Monday, Aug 14, 2023-11:04 AM (IST)

रांची: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की नेता सह कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू की इलाज के दौरान मेडिका अस्पताल में सोमवार की सुबह मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लातेहार जिले के बालूमाथ में बीते 12 अगस्त को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। छाती, बांह और जांघ में साहू को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में साहू को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।
इलाके में तनाव की स्थिति
साहू के मौत की खबर मिलने के बाद बालूमाथ में आक्रोशित लोगों ने बवाल किया तथा एक घर में तोड़फोड़ किया और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। इलाके में तनाव की स्थिति व्याप्त है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।