BJP ने 10वीं अनुसूची के तहत MLA प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की ने की सदस्यता खत्म करने की मांग

1/20/2021 4:17:58 PM

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। शर्मा ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के ट्रिब्यूनल में दोनों विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए मामला दायर किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि यादव और तिर्की ने दसवीं अनुसूची का उल्लंघन किया है जो कि दल बदल के दायरे में आता है। इस कारण उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए।

शर्मा ने कहा कि विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही बंधु तिर्की और प्रदीप यादव दोनों ही पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहें। इसके आलोक में झारखंड विकास मोर्चा ने 17 जनवरी 2020 को बंधु तिर्की को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब की समय सीमा समाप्त होने के बाद 21 जनवरी 2020 को झारखंड विकास मोर्चा ने बंधु तिर्की को प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही प्रदीप यादव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने ने भी जवाब दाखिल नहीं किया। छह फरवरी 2020 को पार्टी ने प्रदीप यादव को भी दल से बर्खास्त कर दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि दोनों विधायक की बर्खास्तगी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दी गई। साथ ही तत्काल 11 फरवरी 2020 को झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई जिसमें दोनों विधायकों की बर्खास्तगी की संपुष्टि की गई। साथ ही झारखंड विकास मोर्चा का भी भारतीय जनता पार्टी में कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से विलय करने का फैसला लिया गया। विलय की सूचना भी निर्वाचन आयोग को दी गई। इसके आधार पर आयोग ने इस विलय को स्वीकार किया। भारत निर्वाचन आयोग ने 11 जून 2020 को झारखंड राज्य सभा चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी को सूचित किया कि बाबूलाल मरांडी, विधायक (धनवार) राज्य सभा चुनाव में भाजपा के विधायक के तौर पर मतदान करेंगे और बंधु तिर्की और प्रदीप यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तहत मतदान में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद बंधु तिर्की, प्रदीप यादव दोनों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जो कि सीधा दसवीं अनुसूची को प्रभावित करता है। मामले में प्रदीप यादव, बंधु तिर्की को तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता को अयोग्य घोषित कर उनकी सदस्यता रद्द करने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static