झारखंड में RJD प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती
Sunday, Dec 03, 2023-05:20 PM (IST)

रांची: झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 139 वीं जयंती मनाई गई। जनता दल के प्रदेश पदाधिकारी, रांची जिला एवं महानगर के पदाधिकारी गण कार्यक्रम में उपस्थित हुए और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि किया एवं डॉक्टर प्रसाद अमर रहे का नारा लगाया।
कार्यक्रम में इरफान अंसारी, अंजल किशोर सिंह, धर्मेंद्र महतो,शालिग्राम पांडे, गायत्री देवी, अजय कुमार, विवेक कुमार, कमलेश कुमार, यशवंत यादव, मोहम्मद मोईज, चंचल कुमार, सदानंद यादव, रितेश यादव, भोला यादव, विशाल कुमार, हरि नंद प्रसाद, विकास कुमार मौर्य उपस्थित हुए।