मंडप भी सजा, दुल्हन भी तैयार लेकिन फेरों से पहले दूल्हा हुआ फरार, जानें पूरा मामला

Tuesday, Apr 22, 2025-12:39 PM (IST)

रांची: झारखंड के रांची से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक दूल्हा शादी समारोह के दौरान अपने पूरे परिवार सहित शादी से पहले भाग गया। वहीं इस घटना के बाद शादी का माहौल खुशियों से सन्नाटे में बदल गया। 

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, चतरा जिले की युवती की शादी रांची के लड़के से तय हुई थी। शादी की तारीख 20 अप्रैल 2025 यानी रविवार को निर्धारित की गई थी। शादी समारोह का आयोजन सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा स्थित तैलिक वैश्य भवन में किया गया था। लेकिन शादी के वक्त दूल्हा मंडप से भाग गया। दुल्हन के परिवार का कहना है कि उन्होंने शादी पर लगभग साढे 9 लाख रूपए खर्च किए है। वे लोग चतरा से आकर रांची में सारे शादी के कार्यक्रम का आयोजन किए थे। दूल्हे ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। बताया जा रहा है कि लड़की के हाथ में दाग होने से दूल्हे की बहनों के द्वारा एतराज जताया गया। जिस कारण बहनों ने अपनी भाई की शादी दुल्हन के साथ करने से इंकार कर दिया। दूल्हन के परिजनों का आरोप है कि दूल्हे की मां-बहनों द्वारा शादी को तोड़ने को लेकर साजिश रची गई है। वहीं अब पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। 

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static