विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विष्णु भैया के निधन पर व्यक्त किया शोक

4/5/2021 3:31:26 PM

रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के निधन पर शोक प्रकट किया है। महतो ने रविवार को कहा कि उनके आकस्मिक निधन के समाचार से दुखी हूं। राजनीतिक जगत में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

महतो ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा इस विकट घड़ी में उनके परिजनों एवं चाहने वालों को ईश्वर सहन शक्ति दें।

इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन का दु:खद समाचार उन्हें मिला है। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static