"PM मोदी ने जो भी वादे किए थे, सब जुमला निकले", जमशेदपुर में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे CM चंपई

5/23/2024 3:09:27 PM

Jamshedpur: झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने बिष्टुपुर गोपाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम चंपई ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के आदिवासियों और मजदूरों का अपमान किया है।

सीएम चंपई ने कहा कि बीजेपी संविधान बदलना चाहती है। सीएम चंपई ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे, सब जुमला निकले। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद भाजपा निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दे रही है। यदि भाजपा की जीत हुई तो किसी को अस्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री चंपई ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है।

सीएम चंपई ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर पूरे देश में तानाशाही राज चलाना चाहती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता को बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय एजेंसियां इनके इशारे पर काम कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static