हजारीबाग में बच्चों से भरी School Bus तालाब में गिरी, 22 बच्चे घायल; 8 की हालत गंभीर

Thursday, May 22, 2025-08:54 AM (IST)

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस के तालाब में गिर जाने से 22 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

बस चालक वाहन से खो बैठा नियंत्रण 

पुलिस ने बताया कि यह घटना इचाक थाना क्षेत्र के खुटरा गांव में उस समय हुई जब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आठ बच्चों की हालत गंभीर है।'' सिंह ने बताया कि बस चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चों को तालाब से निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static