पटना से हजारीबाग जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी.. 9 यात्री हुए घायल

Monday, May 19, 2025-01:29 PM (IST)

Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आज यानी सोमवार सुबह एक बस हादसा हो गया है। दरअसल बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में 9 यात्री घायल हो गए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि बस पटना से हजारीबाग आ रही थी। इस दौरान रास्ते में बस तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई। जिस कारण बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए। वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static