एक शख्स ने बनाया अजीबोगरीब पराठा, VIDEO VIRAL; यूजर्स बोले- हार्ट अटैक आने की है पूरी गारंटी

3/3/2024 6:22:55 PM

Jharkhand Desk: भारत के लोग खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। पसंदीदा खाने की लिस्ट में पराठों का नाम भी शामिल है। देश में इतने प्रकार के परांठे बनाए जाते हैं कि ये सोचकर आप हैरान हो जाएंगे। पराठे बनाने के लिए घी व तेल का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि परांठों में ज्यादा घी, तेल लगाकर खाना भी सेहत के लिए हानिकारक है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह Heart Attack Parantha के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे ठेला लगाकर खड़ा एक शख्स अपने ठेले पर पराठा बना रहा है। सबसे पहले वो एक बड़े साइज का पराठा बेलकर तवे पर डालता है और बड़े बर्तन में से ढेर सारा तेल उस पराठे के ऊपर उड़ेल लेता है। तेल इतना ज्यादा है कि ऐसा लग रहा है जैसे पूरा पराठा उस तेल के ऊपर तैर रहा है। इसे देखने के बाद शायद ही कोई इस परांठे को खाए। ये तेल से भरा पराठा बेहद अनहेल्दी है, क्योंकि इतने तेल से आदमी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और फिर उससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। ये परांठा देखकर खाने वाला तो बहुत दूर की बात बल्कि देखने वाला भी बीमार हो जाएगा।

 

वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने कहा कि ये स्वादिष्ट मौत होगी। एक ने कहा- ये ढाई किलो तेल में नहलाया हुआ पराठा है! एक ने कहा कि ये कॉमन है, पराठे वाली गली में भी ऐसे ही पराठे बनते हैं। वहीं एक ने कहा कि इतना तेल वो एक साल में खाता है।एक यूजर ने इसे हार्ट अटैक पराठा कहा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static