झारखंड में 8 IPS पदाधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

3/5/2023 4:39:48 PM

रांची: झारखंड में 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है। लिस्ट में डीजी रेल अनिल पालटा को होमगार्ड और अग्निशमन विभाग का डीजी बनाया गया है। डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता को सीआईडी डीजी नियुक्त किया गया है।

ये हैं 8 आईपीएस अधिकारियों का नाम
एडीजी जैप प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय बनाया गया है। वे आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईजी रांची पंकज कम्बोज को आईजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बनाया गया है। पंकज कंबोब अपने कार्यां के अलावा आईजी रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे को डीआईजी रांची बनाया गया है। जबकि गिरिडीह के सहायक पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां को अगले आदेश तक एसपी यातायात रांची बनाया गया है। वहीं जमशेदपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक शुभांशु जैन को सिटी एसपी रांची बनाया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static