झारखंड में मिले कोरोना के 7595 नए मरीज, 106 और लोगों ने तोड़ा दम

Friday, Apr 23, 2021-09:58 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गुरुवार को 7595 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से 2373 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार, रांची से 1467, बोकारो से 432, चतरा से 167, देवघर से 459,धनबाद से 138, दुमका से 150, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 729, गढ़वा से 54, गिरिडीह से 77, गोड्डा से 83, गुमला से 306, हजारीबाग से 1065, जामताड़ा से 157, खूंटी से 128, कोडरमा से 451, लातेहार से 108, लोहरदगा से 94, पाकुड़ से 7, पलामू से 407, रामगढ़ से 542, साहेबगंज से 168, सरायकेला से 154, सिमडेगा से 118 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 134 मरीज मिले है।

वहीं राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 184951 हो गया हैं। इनमें 40,942 सक्रिय केस हैं जबकि 1,422,94 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1715 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static