झारखंड में मिले कोरोना के 473 नए पॉजिटिव केस, अन्य चार संक्रमित मरीजों की मौत

10/17/2020 2:42:39 PM

रांचीः झारखंड के 23 जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 473 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या 95 हजार के पार हो गई है। वहीं, चार अन्य की मौत हो गई।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 28838 स्वाब सैंपल की जांच में 473 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि बोकारो में 30, चतरा में 6, देवघर में 23, धनबाद में 28, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 57, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 9, गोड्डा में 9, गुमला में 18, हजारीबाग में 7, जामताड़ा में 2, खूंटी में 12, कोडरमा में 10, लातेहार में 3, लोहरदगा में 18, पाकुड़ में 0, पलामू में 19, रामगढ़ में 32, रांची में 130, साहेबगंज में 5, सरायकेला में 3, सिमडेगा में 22 और पश्चिम सिंहभूम में 17 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या 95425 हो गई है।

बता दें कि कोविड-19 के अभी 6543 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 88058 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 824 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की रिकवरी रेट 92.27 प्रतिशत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static