झारखंड में मिले कोरोना के 4290 नए मामले, वायरस से 46 लोगों की मौत

Tuesday, Apr 20, 2021-11:54 AM (IST)

रांचीः झारखंड में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है और सोमवार को 4290 कोरोना के नए मामले मिले हैं जबकि राज्य में 1777 मरीज ठीक हुए हैं वहीं राज्य में कोरोना से 46 मरीज की आज मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 1404, बोकारो से 188, चतरा से 32, देवघर से 112,धनबाद से 149, दुमका से 36, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 639, गढ़वा से 66 गिरिडीह से 53, गोड्डा से 91, गुमला से 85, हजारीबाग से 237, जामताड़ा से 49, खूंटी से 103, कोडरमा से 230, लातेहार से 90, लोहरदगा से 35, पाकुड़ से 17, पलामू से 94, रामगढ़ से 145, साहेबगंज से 153, सरायकेला से 87, सिमडेगा से 137 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 58 नए मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से 46 मरीज की मौत हुई है जिनमें रांची से 14, बोकारो से तीन, चतरा से दो, धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम से दस, गढ़वा से दो, गोड्डा से एक, गुमला से एक, कोडरमा से तीन, लातेहार से एक, लोहरदगा से तीन, साहेबगंज से एक और पश्चिमी सिंहभूम से दो मरीज शामिल है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब तक 167235 हो गया हैं। इनमें 30477 सक्रिय केस हैं जबकि 135256 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1502 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static