चोरी की बाइक लेकर भाग रहा था युवक, सड़क हादसे में चली गई जान

Friday, Jul 03, 2026-06:54 PM (IST)

Chhapra News: बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में चोरी की हुई मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे चोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से पड़ोसी जिला सिवान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार सिवान जिला के दरौंदा थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव निवासी विनोद पटेल के पुत्र रोहित कुमार की मौत हो गई। 

सूत्रों से बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के साथ ही जब मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की तो यह जानकारी मिली कि मृतक मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और उसे टक्कर मारने वाली कार को जब्त करने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static