भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पहली गोली चलाने वाला STF का जवान गिरफ्तार, 45 दिन बाद हुई कार्रवाई

Friday, Jul 31, 2026-01:23 PM (IST)

Bharat Tiwari encounter case: भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद पुलिस ने विशेष कार्य बल (STF) के एक जवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ''एसटीएफ के जवान को आज सुबह आरा में गिरफ्तार किया गया है।'' जवान पर मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी को गोली मारने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार जवान की पहचान सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव निवासी भारत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद बिहार पुलिस ने एक थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। 

यह कार्रवाई उस कथित वीडियो के सामने आने के बाद की गई थी, जिसमें एक हथियारबंद संदिग्ध सुरक्षाकर्मियों की ओर पिस्तौल ताने दिखाई दे रहा था। आरोप था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की। बिहार सरकार ने 20 जून को इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी। तिवारी की मां की ओर से 22 जून को दिए गए आवेदन के आधार पर शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static