जीत के कुछ ही दिन बाद BJP में शामिल हुए 2 निर्दलीय MLC, सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Sunday, Nov 01, 2026-10:07 AM (IST)

पटना: बिहार विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने के कुछ ही दिन बाद निर्दलीय विधान परिषद सदस्य (MLC) बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की। 

तिरहुत स्नातक क्षेत्र से दोबारा जीत दर्ज करने वाले ब्रजवासी और जन सुराज पार्टी समर्थित एमएलसी अफाक अहमद से सारण शिक्षक सीट छीनने वाले राज ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में यह घोषणा की। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। हाल में भाजपा छोड़ने वाले राज ने कहा, ''गठबंधन की मजबूरियों के कारण मैंने एक फैसला लिया था। लेकिन मैं हमेशा से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास रखने वाला एक भाजपा कार्यकर्ता रहा हूं और मैंने फिर से पार्टी की सदस्यता ले ली है।'' 

राज ने यह भी दावा किया, ''नियमों के अनुसार, यदि कोई निर्दलीय एमएलसी (चुनाव के) 15 दिन के भीतर सदस्यता लेता है, तो उसे पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार माना जाएगा।'' ब्रजवासी ने कहा, ''मैंने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वस्त किया कि पार्टी में शामिल होने पर मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को बेहतर ढंग से उठा सकूंगा।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static