भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की गाड़ी से टकराकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सिंगर को बनाया बंधक

Thursday, Nov 17, 2022-03:03 PM (IST)

छपराः बिहार के छपरा जिले में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की गाड़ी से टकराकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिंगर की स्कार्पियो में तोड़फोड़ की। साथ ही कार में सवार युवकों की पिटाई कर दी और निशा उपाध्याय को गाड़ी में ही बंधक बना लिया।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एकमा थाना अंतर्गत बाजार के समीप की है। मृतक की पहचान छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा चट्टी निवासी 35 वर्षीय धनंजय महतो के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की शाम निशा उपाध्याय अपने 4 युवकों के साथ गोपालगंज के भोर कटेया जा रही थी। इसी बीच उन्होंने एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ के पास गाड़ी खड़ी की थी। उन्होंने गाड़ी से उतरने के लिए स्कार्पियो का दरवाजा खोला और उसी दौरान बाइक पर सवार 2 युवक गाड़ी के दरवाजे से टकरा गए, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

आक्रोश में लोगों ने सिंगर को बनाया बंधक
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोश में आ गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने निशा उपाध्याय को गाड़ी में ही बंधक बना लिया और कार में सवार युवकों की पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने निशा उपाध्याय को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद सिंगर को पुलिस थाने ले आई। साथ ही पुलिस ने उनकी स्कार्पियो को जब्त कर लिया।

लोगों ने सड़क की जाम
बता दें कि घटना से गुस्साए लोगों ने छपरा-सीवान मार्ग पर जाम कर आगजनी कर दी , जिससे यातायात ठप हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर टाउन डीएसपी ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करवाया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static