बिहार में वज्रपात का कहर, महिला समेत 2 लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से झुलसा

Thursday, Jul 16, 2026-12:02 PM (IST)

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार को अलग- अलग स्थानों पर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, तथा एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के लगमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से रंजीत कुमार (14) की मौत हो गई। वहीं सोनू कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र की रायपुर बुजुर्ग पंचायत के महिषी टारा गांव में कारी देवी (40) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static