किशनगंज में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर कलवर्ट से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत
Friday, Jul 17, 2026-01:58 PM (IST)
Kishanganj Road Accident: बिहार में किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक गनियाबाड़ी से छत्तरगाछ किसी सामान की खरीदारी के लिए जा रहे थे। इस दौरान छत्तरगाछ-पोठिया मुख्य मार्ग पर गनियाबाड़ी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर कलवर्ट से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली निवासी गिरीश हेम्ब्रम (20) और गोआबाड़ी निवासी मिलन सोरेन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को छत्तरगाछ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

