आपसी विवाद के चलते युवक ने की पड़ोसन की हत्या, मामला दर्ज

9/23/2020 3:24:07 PM

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सिमरिया गांव निवासी मनोज मंडल एवं उसके भाई विनोद मंडल के बीच छत पर बालू चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विनोद मंडल अपने बड़े भाई मनोज मंडल की हत्या करने की नीयत से कुदाल लेकर उसे ढूढ़ने लगा। स्थिति को भांपते हुए मनोज मंडल की पत्नी ने लोगों से मदद करने गुहार लगाई। इस बीच पड़ोसन कोशल्या देवी (42) ने विनोद मंडल को समझाने की कोशिश की और उससे कुदाल मांगा। विनोद मंडल से कुदाल से हमला कर कौशल्या देवी की हत्या कर दी।

घटना की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोहम्मद कमाल खान को भी गोली मारी थी। तत्काल सभी को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया था। मामले में जिले के सदर थाना में सुशील श्रीवास्तव के बेटे अविक श्रीवास्तव के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static