''ट्रेन से कट कर दे दूंगा जान'', पत्नी के तानों और बेरोजगारी से टूटा युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा, फिर जो हुआ…

Friday, Feb 06, 2026-10:52 AM (IST)

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक रुह कंपा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने बेरोजगारी के चलते पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से तंग आकर मौत को गले लगाने की कोशिश की। वह मानसिक रूप से इस कदर टूट चुका था कि मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड पर पटरी पर लेट गया और ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, घटना मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास की है। युवक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। रेलवे ट्रैक पर लेटकर उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और ट्रेन से कटकर जाने देने की बात कही। जिस वक्त युवक पटरी पर लेटा था, वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। शख्स को खींचकर सुरक्षित स्थान पर लाए। 

राहगीरों के सामने युवक का छलका दर्द

वहीं बचाए जाने के बाद युवक फूट-फूटकर रोने लगा। उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार है, जिसके कारण घर की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा। बेरोजगारी की वजह से उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ती है और उसे कई बार खाना तक नहीं दिया जाता। हर वक्त उसे ताने सुनने को मिलते है। इस वजह से वह मानसिक रुप से परेशान है। जिस कारण तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे हौंसला दिया और समझा-बुझा कर घर भेज दिया। फिलहाल घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static