पोल्ट्री फार्म के प्रदूषण ने ली एक माह के मासूम की जान, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज; जानें पूरा मामला

Friday, Mar 20, 2026-02:15 PM (IST)

Bihar News : बिहार में सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में एक माह के बच्चे की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद उसके पिता ने पास में चल रहे मुर्गी फार्म के संचालक के खिलाफ आवेदन दिया है। 

इस मामले में अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी राजकुमार राउत ने नयागांव थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वे अपने बहन के घर में राजापुर में रह रहे हैं। जिसके समीप स्थित मुर्गी फार्म हाउस से होने वाले प्रदूषण के कारण उनके 1 महीने के पुत्र अभिराज की मौत हो गई है। उसने मुर्गी फार्म के संचालक शीतल पुर निवासी राकेश सिंह एवं जितेंद्र प्रसाद साह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static