Crime News: बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रहे दंपती पर चलाई गोली...पत्नी की मौत, पति घायल

2/16/2024 10:39:56 AM

गया: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाएं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उसके पति को घायल कर दिया।

अपराधियों ने घर में घुस कर की ताबड़तोड़ फायरिंग
वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरुवार की देर रात करीब 10 की संख्या में अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव (60) के घर में गोलीबारी की। इस घटना में सुरेन्द्र यादव की पत्नी कुलम देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का कारण प्रथम दृष्टया में भूमि विवाद बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी कुलन देवी रात को खाना खाकर कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस वारदात के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static