OMG: 2 शादियां करके भी नहीं भरा महिला का मन, तीसरी शादी करने के लिए धरने पर बैठी

11/17/2022 11:56:12 AM

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में 2 शादियां करने के बाद भी जब एक महिला का मन नहीं भरा तो वह तीसरे से शादी करने के लिए धरने पर बैठ गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमी गांव में बन रहे बांध को बनवाने आया था। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। वहीं महिला को धरना देता देख स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो गए।

पहले से 2 शादियां कर चुकी हैं महिला
जानकारी के मुताबिक, यह मामला भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा का है। बताया जा रहा है कि जब महिला से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला की 2 शादियां हो चुकी हैं। उसकी पहली शादी कदवा के पचगछिया के एक लड़के से हुई थी और उसकी दूसरी शादी खगड़िया के पसराहा में एक युवक के साथ 5 साल पहले हुई थी। महिला का अब तीसरा प्रेमी संतोष भगत उनके गांव में चल रहे बांध निर्माण कार्य में मुंशी का काम करता था। दोनों की दोस्ती ढाई साल पहले ढोलबज्जा में हुई थी। फिर दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

6 महीने तक यौन शोषण करता रहा प्रेमी- प्रेमिका
वहीं शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठी हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि प्रेमी संतोष भगत ने उसे शादी का झांसा देकर करीब 6 महीने तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा, लेकिन संतोष भगत अब शादी करने से इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमी अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ धोखा करके शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था। महिला का कहना है कि संतोष ने उसका ससुराल छुड़वा दिया हैं। शादी की बात कही तो 10 दिन पहले झगड़ा करने लगा। साथ ही मुझे छोड़ कर चला गया और महिला को ससुराल जाने को कह दिया।

बीच रास्ते में छोड़कर फरार हुआ प्रेमी
बता दें कि 3 दिन पहले प्रेमी महिला को किसी परिजन के माध्यम से बुलाकर बिहारीगंज ले गया। इस दौरान दोनों ने वहां से वापिस लौटते एक दुर्गा मंदिर में एक साथ जीने मरने की बात कही। इसी बीच संतोष भगत बीच रास्ते में महिला के हाथों में हेलमेट देकर गया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद महिला गांव आई और प्रेमी के घर के आगे धरने पर बैठ गई। महिला को धरना देता देख स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static