बक्सर में खेत से महिला का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

9/30/2020 6:08:22 PM

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को धान के खेत से एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर छोटका ढाकाइच के समीप खेत से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

मृतक महिला की पहचान छोटका ढाकाइच निवासी बबीता देवी (40) के रूप में की गई है। महिला की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। वह मंगलवार की शाम मवेशियों के लिए घास काटने के लिए बधार की तरफ गई थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतका के पुत्र प्रकाश कुमार बड़का ढकाइच के रहने वाले सूर्यदेव सिंह यादव, मेटा यादव समेत चार लोगों के विरूद्ध अपनी मां की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static