महंगे शौक ने बनाया कॉल गर्ल, पति को काम पर भेजकर होटल पहुंचती थी महिला; पुलिस ने ग्राहक संग इस हाल में पकड़ा
Thursday, Apr 23, 2026-12:31 PM (IST)
Begusarai News : बिहार के बेगूसराय जिले में एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। था। छापेमारी के दौरान पुलिस एक 'कॉल गर्ल', उसके ग्राहक और होटल कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं। बताया जाता है कि गिरफ्तार महिला बंगाल की रहने वाली है और अपने दूसरे पति से छिपकर सेक्स वर्कर के रूप में काम कर रही थी।
गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित गणपति होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की तो एक कमरे से महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इस दौरान पुलिस पश्चिम बंगाल निवासी महिला (कॉल गर्ल), ग्राहक विक्की कुमार, होटल के कर्मचारी सोना कुमार को गिऱफ्तार किया है।
वहीं पुलिस की जांच में होटल प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही और संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने होटल का रजिस्टर चेक किया तो पकड़े गए युवक-युवती का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।
महंगे शौक ने बनाया 'कॉल गर्ल'
वहीं पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी जो दास्तां सुनाई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। महिला ने बताया कि उसकी दो शादियां हुई हैं और एक बच्चा भी है। पहली शादी 5 साल पहले बंगाल में हुई थी, जिससे उसका एक बच्चा है। करीब ढाई साल पहले पटना में एक शादी के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। दोनों में प्रेम हुआ और दो साल पहले महिला अपने बच्चे के साथ पटना आकर उस युवक से निकाह कर रहने लगी। महिला ने बताया कि उसका दूसरा पति उसके महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण वह देह व्यापार के दलदल में उतर गई। पति के काम पर जाने के बाद वह ग्राहक की डिमांड पर बिहार के अलग-अलग जिलों के होटलों में पहुंच जाती थी और सेक्स वर्कर के रूप काम करती थी।

