2 दिनों से घर से लापता था युवक, अब इस हाल में मिला शव; पुलिस कर रही जांच
Thursday, Apr 16, 2026-11:51 AM (IST)
मधुबनी : बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पौराणिक कल्याणेश्वर स्थान स्थित तालाब से पुलिस ने बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कल्याणेश्वर स्थान स्थित तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना स्थल पर मृतक युवक का बैग भी रखा हुआ था। तलाशी लेने पर बैग से मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी टोल निवासी सुभाषचंद्र प्रसाद के पुत्र रविरंजन कुमार(26) के रूप में की गयी है। रविरंजन दो दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना मंगलवार को थाना में दी थी। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। हरलाखी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।

