खेत में काम करने गई नाबालिग के साथ हैवानियत, 3 दरिंदों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म...रोते-बिलखते घर पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Wednesday, Apr 15, 2026-01:17 PM (IST)
सहरसा : बिहार के सहरसा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है जहां 3 बदमाशों ने 13 वर्ष की एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। इस बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन दरिंदों ने उसे खींच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं लड़की को बुरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। लड़की किसी तरह घर पहुंची और रोते -बिलखते परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों के अनुसार, आरोपियों में पड़ोस में रहने वाले संतोष यादव, धनिया यादव और श्रवण यादव तीन युवक शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

