2 लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

11/4/2022 6:50:16 PM

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव के रहने वाले सिकंदर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया हैं। रोहतास एसपी आशीष भारती ने कहा कि सिकंदर की हत्या उसकी पत्नी ने अपने अवैध संबंध के चलते करवा दी थी। साथ ही कहा कि उसकी पत्नी ने सिकंदर की हत्या के लिए सुपारी किलर को 2 लाख रुपये में सुपारी भी दी गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

पति ने अवैध संबंध का किया था विरोध
जानकारी के मुताबिक, चेनारी थाना अंतर्गत सबराबाद गांव के समीप 2 नवंबर को शिवसागर थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव के रहने वाले सिकंदर सिंह पिता मुंशी सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया हैं। एसपी आशीष भारती ने बताया कि मृतक सिकंदर सिंह की पत्नी मंजू देवी का सरैया गांव के रहने वाले अशोक सिंह से 3-4 सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक सिकंदर सिंह को हो गई थी और उसने इसका  विरोध किया। इसके बाद पत्नी मंजू देवी ने अपने प्रेमी अशोक सिंह के साथ अपने पति की हत्या की साजिश रची। उन्होंने सिकंदर सिंह की हत्या करवाने के लिए 2 सुपारी किलरो को 2 लाख रुपये में सुपारी दी थी। इसके बाद आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार
वहीं सिकंदर सिंह की मौत के बाद एसपी आशीष भारती ने चेनारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम को गठित किया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए पत्नी मंजू देवी प्रेमी, प्रेमी अशोक सिंह और 2 सुपारी किलर समेत 7 अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 2 मोटरसाइकिल, एक टेंपो, 7 मोबाइल फोन एवं 22 हज़ार रूपए बरामद किए है। बता दें कि रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि इस हत्याकांड का खुलासा 24 घंटों के भीतर किया गया है। इसलिए अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल सभी कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static