लालू परिवार में आते ही क्यों बदला गया था तेजस्वी की पत्नी का नाम? जानिए रेचल गोडिन्हो की राजश्री बनने की कहानी
Sunday, Dec 10, 2023-04:36 PM (IST)

Tejashwi Yadav Anniversary: 9 दिसंबर 2023 को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह खास अंदाज में मनाई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की। तेजस्वी यादव की शादी दिसंबर 2021 को रेचल गोडिन्हो के साथ हुई थी। तेजस्वी और रेचल दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते थे और पुराने दोस्त हैं। वहीं, शादी के बाद रेचल ने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया था। आइए जानते है कि आखिर क्यों लालू परिवार में आते ही रेचल गोडिन्हो का नाम राजश्री रख दिया गया।
बता दें कि रेचल गोडिन्हो हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से संबंध रखती हैं और वह बचपन से ही दिल्ली में रहती थी। उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में दिल्ली की रेचल से शादी रचाई थी। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया था।
दरअसल, एक बार मीडिया के साथ बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया था कि उनकी पत्नी(राजश्री यादव) ने स्वेच्छा से एक वैकल्पिक नाम, राजश्री चुना है क्योंकि बिहार में लोगों के लिए यह नाम उच्चारण करना आसान होगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि, 'मेरे पिता ने यह नाम सुझाया था।'
आपको बता दें कि रेचल उर्फ राजश्री चाहे एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हो, लेकिन शादी के बाद रेचल उर्फ राजश्री अब पूरी तरह से भारतीय नारी के रूप में नजर आती हैं। बताया जाता है कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री शादी से पहले एक एयर-होस्टेस के रूप में काम करती थीं।