कौन होगा मुख्यमंत्री! ललन सिंह बोले- तब की तब देखेंगे तो RJD MLA ने किया CM पद पर तेजस्वी की ताजपोशी का दावा

Wednesday, Feb 22, 2023-04:29 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): इन दिनों फिर बिहार की राजनीति में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा का सवाल गूंजने लगा है। सोमवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 2025 में तेजस्वी के नेतृत्व के सवाल के जवाब में कहा था कि 2025 की बात 2025 में देखेंगे तो वहीं राजद विधायक विजय मंडल ने दावा किया कि अगले महीने सीएम पद पर तेजस्वी की ताजपोशी होगी। 

फगुआ के बाद मुख्यमंत्री बदलेंगेः राजद विधायक
वहीं ललन सिंह का यह जवाब राजद के नेताओं को नागवार गुजरा। राजद विधायक विजय मंडल ने दावा किया कि अगले महीने सीएम पद पर तेजस्वी की ताजपोशी होगी। विजय मंडल ने बताया कि नीतीश-तेजस्वी में डील हुई है। फगुआ के बाद मुख्यमंत्री बदलेंगे। राजनीति सरगर्मी बढ़ने के बाद ललन सिंह दिल्ली में अपने बयान को फिर मोड़ते दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि तेजस्वी के नेतृत्व में 2025 का चुनाव होगा। हमने भी तो वही कहा है कि 2025 की बात को 2025 में देखेंगे।

बता दें कि ललन सिंह के जवाब ने महागठबंधन के नेताओं की नींद उड़ा दी है। एक ओर उपेंद्र कुशवाहा ने भी राजद और जदयू के बीच हुए डील का सवाल उठा पार्टी छोड़ दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सच में राजद और जदयू में ऐसी कोई डील हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static