Nathnagar Assembly Seat: नाथनगर विधानसभा सीट पर चिराग पासवान बिगाड़ेंगे RJD का खेलII Bihar Election 2025

Saturday, May 03, 2025-05:21 PM (IST)

Nathnagar Assembly Seat: नाथनगर विधानसभा सीट भागलपुर जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। नाथनगर सीट (Nathnagar Assembly Seat) साल 1967 में अस्तित्व में आई थी। यहां पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेसी  कैंडिडेट के. के. झा को जीत मिली थी। 1969 में यहां से भारतीय जनसंघ के चुन चुन यादव पर जनता ने भरोसा जताया था। 1972 में कांग्रेस के टिकट पर चुन चुन यादव एक बार फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1977 में यहां से जनता पार्टी की कैंडिडेट सुधा श्रीवास्तव चुनाव जीत गईं थी। 1980 में कांग्रेस के टिकट पर तालिब अंसारी यहां से विधायक बने थे। 

PunjabKesari
1985 में लोकदल की टिकट पर चुन चुन प्रसाद यादव एक बार फिर से चुनाव जीत गए थे। 1990 में जनता दल की टिकट पर सुधा श्रीवास्तव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1995 में भी यह सीट जनता दल के खाते में गई और लुत्फुर रहमान चुनाव जीतने में सफल रहे। 2000 में समता पार्टी की टिकट पर सुधा श्रीवास्तव ने फिर से जन समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में सुधा श्रीवास्तव एक बार फिर से जेडीयू की टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रही थी। 2010 और 2015 में लगातार दो बार अजय कुमार मंडल नाथनगर से जेडीयू की टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अली अशफाक सिद्दीकी ने यहां बाजी पलट दी थी। 

Nathnagar Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

2020 के विधानसभा चुनाव में नाथनगर सीट (Nathnagar Assembly Seat) पर आरजेडी उम्मीदवार अली अशफाक सिद्दीकी ने जीत हासिल की थी। अली अशफाक सिद्दीकी को 78 हजार आठ सौ 32 वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट लक्ष्मीकांत मंडल 71 हजार 76 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अली अशफाक सिद्दीकी ने लक्ष्मीकांत मंडल को 7 हजार सात सौ 56 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार अमरनाथ प्रसाद 14 हजार सात सौ 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Nathnagar Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में नाथनगर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। मंडल ने लोजपा कैंडिडेट अमरनाथ प्रसाद को 7 हजार आठ सौ 25 वोटों से हराया था। अजय कुमार मंडल को कुल 66 हजार चार सौ 85 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अमरनाथ प्रसाद को कुल 58 हजार छह सौ 60 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जाप कैंडिडेट अबु कैसर को कुल 8 हजार सात सौ 25 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Nathnagar Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में नाथनगर में जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार मंडल ने जीत हासिल की थी। अजय कुमार ने आरजेडी कैंडिडेट अबु कैसर को 4 हजार सात सौ 27 वोटों से हराया था। अजय कुमार मंडल को कुल 42 हजार 94 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अबु कैसर को कुल 37 हजार तीन सौ 67 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट परवेज जमाल को कुल 16 हजार छह सौ 23 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Nathnagar Assembly Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार सुधा श्रीवास्तव ने जीत हासिल की थी। सुधा श्रीवास्तव ने आरजेडी कैंडिडेट परवेज खान को 4 हजार चार सौ 35 वोटों से हराया था। सुधा श्रीवास्तव को कुल 45 हजार छह सौ 46 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे परवेज खान को कुल 41 हजार दो सौ 11 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट शंभू शंकर सिंह को कुल 7 हजार एक सौ 10 वोट मिले थे। 

PunjabKesari
नाथनगर सीट (Nathnagar Assembly Seat) के चुनावी नतीजों को तय करने में यादव, ब्राह्मण, पासवान, कोइरी और रविदास वोटरों की अहम भूमिका है, यहां मुस्लिम वोटर भी अपना प्रभाव रखते हैं। पिछली बार यहां से लोजपा की वजह से जेडीयू को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार अगर लोजपा के आधार वाला वोट जेडीयू की तरफ ट्रांसफर करने में चिराग पासवान सफल रहे तो नाथनगर में आरजेडी को नुकसान उठाना पड़ सकता है
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static