नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना हो रही साकार: भाजपा

3/1/2024 10:12:16 AM

नालंदा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार हो रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुहेली मेहता नालंदा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र केवल चुनावी रस्मअदायगी नहीं है बल्कि जनाकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प का दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि जनता की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में राजग की सरकार उन जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

मेहता ने कहा कि भाजपा देश भर के सभी लोकसभा क्षेत्र में वीडियो वैन के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी देगी। इस अभियान के दौरान नमो ऐप से सुझाव देने की प्रक्रिया बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं, उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी उत्साहित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static